Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा देश : मंत्री कुमावत

    3 months ago

    पाली में कबड्‌डी खेल प्रतियोगिता का जोरदार आगाज 

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया शुभारंभ

    -पहले दिन रहा बेटियों का दबदबा 

    जयपुर/पाली। क्रीड़ा भारती, पाली के सौजन्य में शनिवार को शहर के बांगड़ कॉलेज स्थित खेल मैदान में कबड्‌डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर स्वयं कबडडी खेलकर टूर्नामेंट की शुरूआत की। क्रीड़ा भारती, जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जोधा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 132 पुरूष-महिला टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान में 10 साल के बच्चे से लेकर 57 साल के वृद्ध जोश के साथ कबड्‌डी के मैदान में उतरे और अपनी टीम को जिताने के लिए दम-खम लगाते नजर आए। बांगड़ कॉलेज ग्राउंड में 12 कोर्ट पर मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष, 19 से 35 वर्ष एवं 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे । इस दौरान कुल लगभग 100 मैच खेले गए। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 60 खेल शारीरिक शिक्षक एवं 40 कार्यकर्ताओं की टीम जुटी। इससे पहले प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके विभिन्न स्कूल के बच्चों ने विभिन्न तरह के जिम्नास्टिक के करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरी।

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भारत में खेलों को बढावा देने के लिए कल्पनाशील हैं। उनके कुशल नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि भारत सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन की बदौलत आज भारतीय खिलाड़ी, 'खेल जगत' में भारत का परचम लहरा रहे हैं। कुमावत ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल प्रभावी माध्यम होते हैं। व्यक्तित्व विकास और फिट रहने के लिए खेल जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में कोई कभी हारता नहीं है, कोई जीतता है तो कोई सीखता है। खेलों से फिर से जीतने का जज्बा आता है। मुझे खुशी है कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए क्रीड़ा भारती ने इतना बड़ा आयोजन किया है।

     

    कबड्डी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का माध्यम 

    आरएसएस राजस्थान क्षेत्र के सह क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार ने कहा कि कबड्डी हमारे जीवन में शारीरिक फिटनेस, मानसिक चुस्ती, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण है। यह सहनशक्ति, फुर्ती और एकाग्रता बढ़ाती है। साथ ही अनुशासन, रणनीति और सहयोग सिखाकर युवाओं को स्वस्थ और सामाजिक बनाती है, जो इसे सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली बनाता है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर कबड्डी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का एक शानदार माध्यम है, जो जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकता का पाठ पढ़ाता है। 

     

    जोधपुर प्रांत के सभी जिलों में होंगी कबडडी प्रतियोगिताएं 

    वहीं, क्रीड़ा भारती, जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह जोधा ने कहा कि कबडडी हमारा पारंपरिक खेल है। इस खेल की महत्ता को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को पूरा करने के लिए संपूर्ण देश में क्रीड़ा भारती कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2036 के ऑलंपिक खेलों में कबडडी को भी प्रमुखता से शामिल करने के उदेश्य से भारत अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा। इसी उदेश्य से देशभर में पुरूष-महिला कबडडी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में जोधपुर प्रांत के पाली जिला मुख्यालय पर यह आयोजन किया गया है। जोधा ने कहा कि क्रीड़ा भारती के सौजन्य में जनवरी के अंत तक जोधपुर प्रांत के 13 जिलों में कबडडी प्रतियोगिता आयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। देशभर में आयोजनों के उपरांत क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय नेतृत्व ओलंपिक कमेटी के समक्ष कबडडी को शामिल करने की दावेदारी का प्रस्ताव रखेगा।

     

    बेटियों का रहा दबदबा

    प्रतियोगिता में 35 वर्ष से ऊपर वाली ग्रुप में जांगिड़ समाज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जय हिन्द क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। गर्ल्स में (10 से 14 वर्ष) में रेपडावास की टीम प्रथम, चीमा बाई संचेती स्कूल पाली द्वितीय रही। गर्ल्स (आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष) रेपडावास गर्ल्स की टीम प्रथम रही। इसी तरह गर्ल्स में (आयु वर्ग 19 से 35) में रेपडावास प्रथम और कुशालपुरा द्वितीय रही।

     

    हुआ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान

    प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न आयुवर्ग में विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस राजस्थान क्षेत्र के सह क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, क्रीड़ा भारती, पाली के जिलाध्यक्ष लहरीदास, क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक कमल तिवाड़ी, अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, सह प्रांत मंत्री अगराराम चौधरी, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बाल रक्षा भारती के मैनेजर रघुनंदन शर्मा, पाली प्रधान के प्रतिनिधि पुखराज पटेल, भाजपा, जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, किसान केसरी भंवर चौधरी, पूर्व उप प्रमुख, पाली नवल किशोर, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिलोक राम पटेल आदि मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत विराटनगर, बालोतरा व सिवाना के दौरे पर रहेंगे
    Next Article
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment