Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IPSA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए डॉ. राजेश कुमार शर्मा

    4 weeks ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा को भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद (Indian Political Science Association – IPSA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (Executive Committee) का सदस्य निर्वाचित किया गया है।

    यह निर्वाचन IPSA के 62वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (KISS), भुवनेश्वर (ओडिशा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की केंद्रीय थीम “We, the People of Bharat ” रही। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देश के सभी क्षेत्रों से लगभग 2000 राजनीति विज्ञान के विद्वानों एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की।

    डॉ. शर्मा को अकादमिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में दीर्घ और समृद्ध अनुभव प्राप्त है। वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की अनेक शैक्षणिक और अकादमिक संस्थाओं में अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BoM) तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (BoS) में सदस्य एवं संयोजक के रूप में सेवाएँ दी हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर वे कुलपति के प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष, निदेशक, चीफ वार्डन वाईस प्रिंसिपल एवं वार्डन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही उन्हें मानवाधिकार आयोग के सलाहकार तथा एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी बतौर मेजर के रूप में भी उल्लेखनीय अनुभव प्राप्त है।

    इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने अपने निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर संपन्न हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में IPSA द्वारा एक और कार्यकाल के लिए सेवा का अवसर प्रदान किया जाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में पद बढ़ाने की माँग को लेकर राजस्थान बेरोजगार यूनियन का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा पत्र
    Next Article
    Contaminated Tap Water Triggers Fatal Diarrhoea Outbreak in Indore

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment