Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में पद बढ़ाने की माँग को लेकर राजस्थान बेरोजगार यूनियन का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा पत्र

    1 month ago

    जयपुर.राजस्थान बेरोजगार यूनियन द्वारा आज जयपुर के त्रिवेणी नगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की माँग को लेकर खून से पत्र लिखा गया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष हनुमान किसान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान युवाओं की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।
    हनुमान किसान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 60 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में केवल 53,749 पदों पर ही भर्ती निकाली गई।।
    उन्होंने कहा कि इस भर्ती परीक्षा में 21 लाख 17 हजार 198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो यह दर्शाता है कि प्रदेश में बेरोजगारी किस कदर भयावह रूप ले चुकी है। बेरोजगार यूनियन के अनुसार, यह परीक्षा बीजेपी सरकार  की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा रही है।

    यूनियन ने यह भी बताया कि वर्ष 2022 तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कुल स्वीकृत पद 82,154 हैं, जबकि वर्तमान भर्ती केवल 53,749 पदों के लिए निकाली गई है। यानी आज भी विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं।*

    बेरोजगार यूनियन के संयोजक रवींद्र चौधरी और रामदेव चोटिया ने कहा कि यदि सरकार सभी विभागों से रिक्त पदों की अंतिम सूची मँगवाकर इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाती है, तो हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया जाए।

    इस प्रतीकात्मक पत्र लेखन अभियान में अशोक चौधरी, गुरमीत चरपोटा सहित सैकड़ों बेरोजगार युवा मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से न्यायपूर्ण निर्णय लेने और बेरोजगार युवाओं को राहत देने की मांग की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अब राजकीय स्कूलों में रोजाना अखबार पढ़ेंगे विद्यार्थी
    Next Article
    IPSA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए डॉ. राजेश कुमार शर्मा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment