Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

    4 hours ago

    बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

    जयपुर। बालोतरा जिला के सिमरखिया गांव में मंगलवार को आयोजित रात्रि चौपाल एवं ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए संवाद और समाधान का मंच बना। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

    रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति में सुधार, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व प्रकरणों एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम के साथ संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बना। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में खुलेगा आधुनिक “सरस पार्लर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment