Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में खुलेगा आधुनिक “सरस पार्लर

    4 hours ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय एवं जयपुर डेयरी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

    ‘‘जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर के समान क्वालिटी युक्त एवं हाइजीन युक्त सरस उत्पादों की रेंज विश्वविद्यालय परिसर के अध्यनरत छात्रों को एवं छात्रावास के विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध हो सकेगी‘‘ - प्रो. अल्पना कटेजा

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर एवं सरस डेयरी के मध्य एक एमओयू सम्पन्न हुआ। इसके तहत जेएलएन मार्ग पर स्थित सरस पार्लर के समान विश्वविद्यालय परिसर में शीघ्र ही आधुनिक सरस पार्लर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, छात्रावासियों, विश्वविद्यालय स्टाफ एवं आगंतुकों को उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध एवं पौष्टिक डेयरी उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। पार्लर पर छाछ, लस्सी, दही, पनीर, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कोल्ड कॉफी, आइसक्रीम सहित सरस के विभिन्न लोकप्रिय उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध रहेंगे। 

    कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि सरस पार्लर विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक खाद्य उत्पादों का एक विश्वसनीय केंद्र साबित होगा तथा इससे परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हित में लगातार नई सुविधाओं का विस्तार कर रहा है तथा यह पहल भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरस पार्लर से विद्यार्थियों को परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उनका समय भी बचेगा और उन्हें बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा ताकि विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं उचित दर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पार्लर का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में सरस पार्लर खुलने से विद्यार्थियों को विश्वसनीय एवं पौष्टिक उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

    उक्त सरस पार्लर में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें केसर जलेबी, केसर हॉट कुल्हड़ मिल्क, पनीर पकौड़ा, समोसा, सॉफ्टी, मिल्क शेक, पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर, सरस बटर मसाला बन, पनीर स्टफ्ड पराठा, पनीर टिक्का, दक्षिण भारतीय व्यंजन, छोले भटूरे, मिनी मील एवं अन्य खाद्य सामग्री भी उचित दर पर उपलब्ध करायी जायेगी।

    शिक्षण संस्थानों में सरस पार्लरों की स्थापना से युवाओं में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के उद्देश्य को भी मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में आमजन एवं युवाओं तक शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद पहुंचाना है।

    जयपुर डेयरी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा, रजिस्ट्रार आशु चौधरी, वित्त अधिकारी मंजू चौधरी, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज एवं जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार की उपस्थिति में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार आशु चौधरी एवं जयपुर डेयरी की ओर से प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
    Next Article
    स्टार्टअप इकोसिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment