Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

    4 hours ago

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

    सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसेलाव में श्री स्वांगिया तनोटराय चामुंडा मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को श्री तनोट माता का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत थे। उनके आगमन पर समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता तनोट के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम के दौरान आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली तथा पशुपालन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अपने संबोधन में मंत्री कुमावत ने कहा कि “तनोट माता की कृपा से यह क्षेत्र हमेशा समृद्ध और सुरक्षित रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सरकार भी आमजन की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता है। पशुपालन, डेयरी और गोपालन क्षेत्र को मजबूत बनाकर किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो भी समस्याएं आज आपके द्वारा रखी गई हैं, उनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

    मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में मंदिर विकास समिति द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर साण्डेराव के पूर्व मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह जोधा, पाली के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनसाराम परमार, पुखराज चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि हनुमान भाटी, पूर्व इकाई अध्यक्ष राम सिंह भोमिया, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नरेश भाटी, सचिव जसराज भाटी, उपाध्यक्ष नेमीचंद भाटी, महासचिव मंसाराम भाटी, कोषाध्यक्ष घीसूलाल भाटी, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    RGHS सुविधा सुचारु रूप से शुरू किया जाए - कर्मचारी महासंघ
    Next Article
    ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment