Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फ्यूज़न फेस्ट 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    6 hours ago

    जयपुर। दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर, जयपुर में मंगलवार को आयोजित ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं बहुआयामी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दिन की प्रमुख प्रतियोगिताओं में ‘हेलोवीन डांस रायट ‘म्हारी माटी, म्हारी कहानी’ समूह नाट्य प्रतियोगिता तथा ‘मेलोडीज थ्रू द डिकेड

    एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने नृत्य, अभिनय और गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    ‘हेलोवीन डांस रायट “समूह नृत्य प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस विभाग के अंकित एवं समूह (जोश सदन) ने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, ‘म्हारी माटी, म्हारी कहानी’ समूह नाट्य प्रतियोगिता में बी.एससी.-बी.एड. विभाग के मनीष एवं समूह (रंग सदन) ने विजेता स्थान प्राप्त किया। ‘‘मेलोडीज थ्रू द डिकेड “एकल गायन प्रतियोगिता में ह्यूमैनिटीज विभाग के सूरज एवं अविरल (तरंग सदन) ने विजेता के रूप में सफलता हासिल की।

    इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम भावना की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

    कार्यक्रम में सोनिया गौड़ एवं दिव्या पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनिला शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

    डॉ. मोनिका चौहान एवं डॉ. अपर्णा सोनी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा हेमा सिंह ने कार्यक्रम के समन्वय में सहयोग दिया।फ्यूज़न फेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, मंच अनुभव प्राप्त करने तथा आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिला।

    इस आयोजन ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक सहभागिता और सर्वांगीण विकास के वातावरण को और सशक्त बनाया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य स्तरीय अमृता हाट 11 से 20 अक्टूबर तक जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में
    Next Article
    सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में कल धरना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment