Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फ्यूचर रेडी केरियर की दिशा में ऐतिहासिक पहल

    4 days ago

    निम्स यूनिवर्सिटी में “ग्लोबल इंडस्ट्री समिट 2026

    जयपुर। निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान में तीन दिवसीय ग्लोबल इंडस्ट्री समिट 2026 इंडस्ट्री-एकेडेमिया समागम बनने जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के अग्रणी उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट लीडर्स एवं विशेषज्ञों का संगम देखने मिल रहा है। 

     

    इस प्रतिष्ठित समिट में 100 से अधिक शीर्ष इंडस्ट्री लीडर्स और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में Microsoft, Nokia, Intel, EY, KPMG, Sony India, Flipkart, Birlasoft, Maruti Suzuki, Singapore Telecommunications, IBM, Siemens, Hitachi, NatWest, Ericsson, Dassault Systèmes सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख कंपनियों की भागीदारी हुई है। 

     

    तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में विशेषज्ञ पैनल चर्चा, बोर्ड इंडस्ट्री एडवाइजरी मीटिंग, उद्योगों के साथ एमओयू साइनिंग एवं विशेष प्लेसमेंट ड्राइव जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 

     

    निम्स यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट संतोष नायर ने बताया समिट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत तालमेल स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की आवश्यकताओं की गहरी समझ मिल सके और उन्हें सीधे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। इस मंच के माध्यम से छात्रों को शीर्ष कंपनियों के एचआर एवं विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा, जो उनके करियर को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

     

    निम्स यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित यह समिट युवाओं को फ्यूचर रेडी केरियर के लिए तैयार करने की दिशा में एक दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी पहल साबित हो रही। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आयोजन राजस्थान में शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और राज्य के साथ-साथ भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर में आध्यात्मिक विज्ञान सत्र का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को मिला ज्ञान और अनुभव का अनूठा संगम
    Next Article
    ’’छःदशक-आत्म शक्ति का उत्सव’’ का रंगारंग समापन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment