Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर को ‘राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने वाला विश्वविद्यालय’ सम्मान

    2 days ago

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं श्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एमिनेंट रिसर्च ब्रांड आईक्यू एजुकेशन आइकॉन अवॉर्ड्स 2026 द्वारा “राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने वाला विश्वविद्यालय” के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के निरंतर परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है।

    वहीं प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के निरंतर नवाचार, गुणवत्ता सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, टीमवर्क एवं समर्पण का प्रतीक है।

    प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को और अधिक उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है तथा भविष्य में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

    विश्वविद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘स्टिच और ट्रांसफॉर्म्स’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर जागरूकता कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में विविध गतिविधियों का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment