Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तिरंगे की गौरव यात्रा का कार्यक्रम, दिखा प्रतियोगिता में उत्सव

    1 hour ago

    आज़ादी के पूर्व दिवस के शुभ अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 14 अगस्त 2026 को प्रातः 12:30 बजे एक विशेष भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "तिरंगे की गौरव यात्रा" रखा गया था, जिसमें सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के भाव के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए अपने ओजस्वी विचार व्यक्त करने हेतु 3 मिनट की समय सीमा तय की गई थी। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए विशेष पुरस्कार की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की गई थी।

    ​यह पूरा कार्यक्रम राजनीति विज्ञान विभाग के प्रांगण में संपन्न हुआ।स्वागत उद्वोधन डॉ सुमन मौर्य द्वारा दिया गया उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की।इसका सफल मार्गदर्शन और आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा तथा सहायक आचार्य डॉ. सुमन मौर्य के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य गजेंद्र जी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इतिहास, महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान पर अत्यंत प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रीजनल कॉलेज सीतापुरा को स्वीकृत हुई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment