Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. प्रेम सुराना को ‘इंडिया प्राइड अवॉर्ड 2025-26’

    1 month ago

    जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं दीपशिखा कला संस्थान, जयपुर के चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना को प्रतिष्ठित ‘दैनिक भास्कर इंडिया प्राइड अवॉर्ड 2025-26 (सीजन-5)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा हयात रीजेंसी, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर देशभर से शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रेम सुराना को शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान, संस्थानों की स्थापना तथा हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान दिया गया।

    डॉ. प्रेम सुराना पिछले कई दशकों से शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी तथा दीपशिखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्थानों ने इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, शिक्षा तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान की है।

    दीपशिखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. प्रेम सुराना के समर्पण और दूरदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि पूरे संस्थान परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रेम सुराना ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते हुए वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका मार्गदर्शन संस्थान के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

    इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और दीपशिखा समूह के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इसे संस्थान और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Nepal Elections 2026: Rapper-Turned-Politician Balen Shah’s Party Heads for Historic Victory
    Next Article
    होली मिलन समारोह: राजस्थान परिवहन विभागीय पेंशनर्स सोसाइटी ने बिखेरे फागुनी रंग

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment