Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. संजय बियानी ‘समाज गौरव सम्मान’ से सम्मानित

    3 months ago

    माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन 2026 में राज्यपाल एवं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने किया अलंकरण

    जोधपुर। माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय वैश्विक महाकुंभ ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन (MGC-2026) पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में भारत सहित विश्व के 27 देशों से लगभग 40 हजार माहेश्वरी समाजबंधुओं ने सहभागिता की।

     

    इस सम्मेलन का उद्देश्य माहेश्वरी समाज को वैदिक भारत से वैश्विक भारत की यात्रा में संगठित भूमिका निभाने के लिए एकजुट करना और विजन 2047 को साकार करने हेतु परंपरा, उद्यमशीलता, रोजगार सृजन तथा सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।

     

    कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायाधीश जे.के. माहेश्वरी , दिनेश माहेश्वरी तथा मारवाड़ के पूर्व महाराजा गज सिंह उपस्थित रहे।

     

    आयोजन स्थल पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा एवं जोधपुर माहेश्वरी सभा के मंत्री नंदकिशोर शाह एंव अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के केंद्रीय मंत्री अजय काबरा ने सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।

     

    माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन के अंतर्गत आयोजित अलंकरण समारोह में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जे.के. माहेश्वरी एवं न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी द्वारा बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी को शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में विशिष्ट एवं अद्वितीय योगदान के लिए ‘समाज गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

     

    इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया तथा सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कृति एवं वैश्विक सहयोग का संदेश दिया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तृतीय ऑनलाइन संस्कृत ओलम्पियाड 2025 की ऑनलाइन परीक्षा 15, 16 जनवरी को
    Next Article
    प्रदेश स्तरीय VVM (विद्यार्थी विज्ञान मंथन) कैंप का परिष्कार संस्थान में आयोजन

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment