Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संवादात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन

    3 weeks ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर, अध्ययनरत छात्राओं और कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा एवं हितों की रक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। इसी उद्देश्य को सार्थक बनाने हेतु महाविद्यालय में कार्यरत अशैक्षणिक कर्मचारियों हेतु 24 मार्च, 2026 को महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न जागरूकता पर एक सफल संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री ममता जेटली ने प्रेरक भाषण देते हुए यौन उत्पीड़न की पहचान, रोकथाम एवं समाधान पर जोर दिया। वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने मानवीय अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला। सभी अशैक्षणिक कर्मचारियों ने ममता के साथ अपनी समस्याएँ साझा की एवं उनके समाधान हेतु सुझाए गए उपायों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने उपस्थित सभी अशैक्षणिक कर्मचारियों को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की अनुचित घटना के विरूद्ध निडरता से आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराने की सलाह दी। इस सत्र में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं सहित लगभग 48 अशैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    फुलब्राइट-नेहरू स्टूडेंट रिसर्चर्स एनरिचमेंट प्रोग्राम, 2026’ का आयोजन
    Next Article
    688 लाख रुपए की लागत से एंदला डैम की होगी मरम्मत

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment