Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फुलब्राइट-नेहरू स्टूडेंट रिसर्चर्स एनरिचमेंट प्रोग्राम, 2026’ का आयोजन

    3 weeks ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर एवं यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (यूएसआईईएफ) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 25 मार्च 2026 को ’फुलब्राइट-नेहरू स्टूडेंट रिसर्चर्स एनरिचमेंट प्रोग्राम, 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बौद्धिक आदान-प्रदान, सहयोगात्मक शिक्षा और नए शोध दृष्टिकोणों के विकास के लिए एक जीवंत मंच तैयार करना था। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा फुलब्राइट शोधार्थियों के स्वागत के साथ किया गया व उन्होंने छात्राओं को इस शैक्षणिक पहल के माध्यम से अपने विचारों, शोध अंतर्दृष्टियों और रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डॉ. प्रीति शर्मा ने प्रतिभागियों का परिचय करवाया। इसी श्रृखंला में यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ फ्लोरिडा के फुलब्राइट शोधकर्ता एडन कॉक्स, कोलंबिया विश्वविद्यालय की राहेल सोंडगेरोथ, एमोरी विश्वविद्यालय की अन्या फ्रेडसेल एवं न्यूयॉर्क की सेसिलिया जियानकोला द्वारा लैग्वेंज एंड द विज़अुल स्पेस, अनेकता में एकता, तमिलनाडु में कुलदेवता की पूजा, ’ब्रिटिश बाहेंदारी आदि विषयों पर भारत के विभिन्न राज्यों में उनके द्वारा किये गये शोध पर आधारित शोध प्रस्तुतियाँ दी गई। साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं भाविया लाहोटी, मेधा सोलंकी, चारू शर्मा एवं अर्चना मीणा द्वारा ब्रिटिश कालीन राजस्थान की आर्थिक व्यवस्था, राजस्थान की भाषाई विचारधाराएँ, संस्कृति, देवी-देवता और कलाएँ’ आदि विषयों पर गहन शोध प्रस्तुतियाँ दी गई। सभी प्रस्तुतियों का तुलनात्मक विश्लेषण डॉ. मोहिता चतुर्वेदी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

    समापन वक्तव्य महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी के ज्ञानवर्धक विचारों के साथ हुआ। उन्होंने विचारों के निर्माण और विनिर्माण की प्रक्रियाओं को आकार देने में अकादमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर ज़ोर दिया, जिससे वैश्विक दृष्टिकोण का विस्तार होता है और सीखने की प्रक्रिया समृद्ध होती है। इस कार्यक्रम में लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन यूएसआईईएफ की प्रोग्राम कॉर्डिनेटर प्रियांजना घोष द्वारा दिए गए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Rahul नहीं हटा पाए Birla! Lok Sabha में अब क्या होगा? | बड़ा राजनीतिक झटका
    Next Article
    संवादात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment