Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजीव गांधी स्टडी सर्कल व बियानी गर्ल्स कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

    3 months ago

    जयपुर: राजीव गांधी स्टडी सर्कल, राजस्थान एवं बियानी गर्ल्स कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “युवाओं के चरित्र व राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद का योगदान” रहा।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व धर्म चेतना मंच, तिरुपति के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा , मुख्य वक्ता के रूप में भारत सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम सुंदर जोशी , विशिष्ट अतिथि विश्व धर्म चेतना मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा , गांधी जीवन दर्शन से धर्मवीर कटेवा , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी. एम. शर्मा , बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमेन डॉ. राजीव बियानी तथा डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बियानी कॉलेज के डीन व प्रिंसिपल डॉ ध्यान सिंह गोठवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का आधार बना ले, तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। 

     

    मुख्य अतिथि दिलीप शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का आह्वान किया।

     

    मुख्य वक्ता श्याम सुंदर जोशी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की भांति जीवन में कोई भी कार्य करने से पूर्व यह विचार अवश्य करना चाहिए कि हम उसे क्यों कर रहे हैं और उसका उद्देश्य क्या है। उन्होंने युवाओं को सोच-समझकर लक्ष्य निर्धारण करने और आत्मचिंतन की महत्ता बताई।

     

    इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. बी. एम. शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

     

    कार्यक्रम में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमेन डॉ. राजीव बियानी ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि, “जब तक आप स्वयं पर विश्वास नहीं करेंगे, तब तक आप ईश्वर पर भी विश्वास नहीं कर सकते।”

     

    कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

    Click here to Read More
    Previous Article
    विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन
    Next Article
    बजट लक्ष्यों की प्राप्ति में संवेदनशीलता से करें अधिकारी कार्य- बारां प्रभारी मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment