Language Settings

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव

1 week ago

126

0

जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देशभर में आयोजित स्वच्छता के प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में जयपुर को राजस्थान का स्वच्छतम शहर (State First swachh City) होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
दिनांक 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री  झाबर सिंह खर्रा, जयपुर नगर निगम मेयर सुनील कोठरी ओर प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, रवि जैन तथा जयपुर नगर निगम आयुक्त  ओम कसेरा ने पुरस्कार प्राप्त किया।
 
यह उपलब्धि जयपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ठोस कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
 
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में जयपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शहर के जागरूक नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

 

 

स्वच्छ सर्वेक्षण में प्राप्त यह सम्मान राजस्थान के सभी नगरीय निकायों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन एवं नागरिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार किया जाए।
Click here to Read More
Previous Article
सीएमआर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा
Next Article
कर्नाटक की राज्यपाल श्रीमती सुधा यादव एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment