Language Settings

जेईई-एडवांस्ड के दो ही मौके बरकरार रहेंगे, 23 मई को होगी परीक्षा

6 hours ago

31

0

- आईआईटी दिल्ली  ने जारी की परीक्षा की पात्रता

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड जो कि 23 मई 2027 को आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी पात्रताएं शुक्रवार  को जारी कर दी गई। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि एक बार फिर आईआईटी दिल्ली ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के लगातार साल में (12वीं व 12वीं के बाद) दो ही मौके दिए जाएंगे। 

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2026 एवं 2027  में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिनके 12वीं बोर्ड का परिणाम 12 जून 2025 के बाद घोषित किया गया है, वे भी ही पात्र रहेंगे। जेईई-मेन के आधार पर शीर्ष चुने गए 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देने के लिए पात्र रहेंगे, जिसमें सामान्य श्रेणी के 101250, ईडब्ल्यूएस के 25000, ओबीसी के 67500, एससी के 37500, एसटी के 18750 विद्यार्थी शामिल हैं। 

ऐसे विद्यार्थी जिनकी जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2002 के बाद की है, वे ही परीक्षा के लिए पात्र रहेंगे। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष जोसा काउंसलिंग के दौरान आईआईटी आवंटन पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं किया एवं चौथे राउण्ड तक सीट विड्रा कर ली, वे भी इस वर्ष पात्र रहेंगे। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने आईआईटी में प्रवेश ले लिया, वे पात्र नहीं रहेंगे।

Click here to Read More
Previous Article
जेईई-मेन 2027 :  जनवरी सेशन के लिए 7 लाख से अधिक आवेदन
Next Article
पिता ने की नरेगा में मजदूूरी और अनाज मंडी में पल्लेदारी, अब बेटा सोनू बनेगा डाॅक्टर और मोनू इंजीनियर

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment