Language Settings

सीएमआर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा

1 week ago

129

0

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन,

मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीं शुभकामनाएं

जयपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर आगन्तुकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ संवाद कर उनके हालचाल, कुशलक्षेम भी जानी।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

Click here to Read More
Previous Article
मुख्यमंत्री का जैसलमेर दौरा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तनोट माता के दर्शन
Next Article
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment