Language Settings

जेईई-मेन आवेदन में अब ‘‘मेरी पहचान‘‘: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का नेशनल सिंगल साइन आन प्लेटफाॅर्म

5 hours ago

31

0

- जेईई-2027 आवेदन प्रक्रिया में एनटीए ने जारी किया एफएक्यू, डिजि लाॅकर पर अपडेट अनिवार्य

कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए एनटीए ने एफएक्यू जारी किया है। इसमें मुख्य बात यह है कि इस वर्ष विद्यार्थियों की डिटेल्स मेरी पहचान के रूप में ली जा रही है, जिसे कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा नेशनल सिंगल साइन आॅन प्लेटफार्म (एनएसएसओ) बताया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियांे को डिजि लाॅकर पर भी डिटेल अपडेट करने को कहा है। 

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। एनटीए द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे तक 7 लाख 86 हजार 681 रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, जिनमें 5 लाख 94 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की है। 1.92 लाख विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है, ऐसे विद्यार्थियों को एनटीए ने 22 नवम्बर से पूर्व आवेदन शुल्क जमा करवाने की सलाह दी है, अन्यथा उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर है। 500 रूपए विलम्ब शुल्क सहित विद्यार्थी 26 नवम्बर तक आवेदन कर सकता है। 

अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी किए गए एफएक्यू में 35 सवालों के जवाब दिए गए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी संबंधित आवेदकों के लिए विकल्प दिखाया गया है, जिन विद्यार्थियों के कैटेगरी दस्तावेज तैयार नहीं हुए हैं, वे कैटेगरी के सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने पर मिली रिसिप्ट पर दिए गए एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नम्बर, आवेदन की तिथि एवं जारी करने वाले अधिकारी का नाम लिखकर आवेदन कर सकते हैं। 

एनटीए के अनुसार यदि विद्यार्थी आवेदन में कोई भी त्रुटि जैसे स्वयं का विवरण, आधार डिटेल मिसमैच, परीक्षा शहर, दसवीं-12वीं कक्षा की अकेडमिक डिटेल, लाइव फोटो, कैटेगरी इत्यादि करता है तो वह फ्रेश रजिस्ट्रेशन के माध्यम से नए आवेदन कर सकता है। ऐसे में विद्यार्थी द्वारा किए गए नए आवेदन को ही अंतिम आवेदन मानते हुए परीक्षा इसी आधार पर ली जाएगी। हालांकि एनटीए के अनुसार विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियांे को करेक्शन विण्डो के लिए दिए जाने वाले समय में सही कर सकता है। फिर भी विद्यार्थी त्रुटियां करने के उपरान्त नए आवेदन भी कर सकता है। साथ ही अपार आईडी नहीं होने पर भी आवेदन प्रक्रिया सम्पूर्ण की जा सकती है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कैलकूलेटर की सुविधा नहीं दी जाएगी। 

एफएक्यू के अनुसार विद्यार्थी परीक्षा शहर अपने वर्तमान एवं स्थायी पते के राज्य के अनुसार ही चुन सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र भरने से पूर्व अपने प्रजेन्ट एवं स्थायी पता को सोच समझकर भरना चाहिए। परीक्षा केन्द्रों के चुनाव में आधार एड्रेस का संबंध नहीं होगा।

Click here to Read More
Previous Article
पिता ने की नरेगा में मजदूूरी और अनाज मंडी में पल्लेदारी, अब बेटा सोनू बनेगा डाॅक्टर और मोनू इंजीनियर
Next Article
अनोखा अंदाज: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को इनोवेशन लैब के उद्घाटन का न्योता देने खुद पहुंचा ह्यूमनॉइड रोबोट

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment