Language Settings

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जयपुर का 299वां स्थापना दिवस

16 hours ago

40

0

जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर की मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में आज जयपुर के 299वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुलाबी नगरी जयपुर के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला-संस्कृति एवं विरासत से परिचित कराना तथा उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक संरक्षण की भावना को विकसित करना रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विश्वविद्यालय के प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर की स्थापना, वास्तुकला और सांस्कृतिक वैभव पूरे विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने इस संयुक्त आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने कहा कि जयपुर का स्थापना दिवस हमें अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, कला के सम्मान और सामाजिक समरसता को सदैव जीवित रखने की प्रेरणा देता है। प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने अपने विचार साझा करते हुए आधुनिक युग में विरासत संरक्षण के साथ-साथ नवाचार, कौशल विकास और शहर के सतत विकास में युवाओं की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जयपुर के स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि 18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा जयपुर की स्थापना की गई थी।

कृषि विद्यापीठ के प्रोफ़ेसर (डॉ.) कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि जयपुर अपनी सुनियोजित नगर निर्माण शैली, कला और संस्कृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। एनएसएस प्रबंधक श्री यश यादव ने अपने प्रेरक व्याख्यान में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों से शहर की स्वच्छता, विरासत संरक्षण और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व खुशबू चौधरी ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में आशुतोष जैमिनी (लेखाकार) ने सभी वक्ताओं, संकाय सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरा कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Click here to Read More
Previous Article
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
Next Article
कोटा की यशस्वी व मनीषा राजस्थान हाॅकी  टीम में

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment