Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सर्दी में आंगनबाड़ी केंद्रों के अवकाश की मांग,कलेक्टर को भेजा ज्ञापन

    3 months ago

    सरकार की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में जनवरी की सर्दी और कोहरा होने के बाद भी राहत नहीं है। नौनिहालों को भीषण ठंड तथा शीतलहर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने जाना पड़ रहा है। राज्य सरकार - ने सभी सरकारी शिक्षण संस्थाओं में शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखे हैं लेकिन प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 लाख नौनिहाल सर्दी में परेशान हो रहे हैं। इसके चलते सर्दी में छोटे-छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आना पड़ रहा है,कडकडाती ठंड को देखते हुए बिदारा निवासी सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ.पूरण मल बुनकर ने रविवार को आंगनबाड़ी केंद्रों व कार्मिकों के अवकाश की मांग को लेकर जिला कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी को ज्ञापन भेजा।
    सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पूरणमल बुनकर ने बताया कि शीत लहर में भी आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों को बुलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र अब प्री स्कूल यानी शाला पूर्व शिक्षण केंद्र के रूप में भी संचालित हैं। सर्दी में राजकीय व निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश है। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र में 6 वर्ष तक के नन्हे बच्चों को बुलाया जाता है। तेज सर्दी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां हो रही हैं,साथ ही राजस्थान के कई जिलों मे आगंनबाडी केन्द्रों पर जिला कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित किया गया है ऐसे में नौनिहालों व कार्मिकों को सर्दी से राहत देने के लिए राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए जयपुर जिला कलेक्टर से मांग की है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    गोल्डन ऐरा एकेडमी की मुख्य शाखा ओर अन्य शाखाओं का मिलकर सामूहिक वार्षिक उत्सव  बिडला आडीटोरियम में मनाया
    Next Article
    दिल्ली मामले में शीर्ष अदालत का फैसला, कुछ आरोपियों को राहत, दो को नहीं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment