Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ज्ञानविहार स्कूल में 22वें 'श्री सुरेश शर्मा मेमोरियल इंटर-स्कूल प्रतियोगिता जागृति-2026' का भव्य आयोजन

    1 hour ago

    मालवीय नगर डी-ब्लॉक स्थित ज्ञानविहार स्कूल में 22वें 'श्री सुरेश शर्मा मेमोरियल इंटर-स्कूल प्रतियोगिता जागृति-2026' का भव्य आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।

    इस महाकुंभ में जयपुर शहर के प्रतिष्ठित 21 विद्यालयों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी रचनात्मक, सृजनात्मक एवं विभिन्न कलात्मक कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि निदेशक कनिष्क शर्मा, विशिष्ट अतिथि रीटा तनेजा तथा डॉ. ऋत्विक गौड़ ने सुरेश शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कनिष्क शर्मा ने सभी निर्णायकों का स्वागत करते हुए उन्हें मेमेंटो

    भेंट किए तथा अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में ज्ञानविहार के इस भव्य आयोजन को विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 'जागृति' जैसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक के प्रति गहरी जागरूकता पैदा करते हैं।

     प्रिंसिपल डॉ.ऋत्विज गौड़ ने भी अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अतिआवश्यक हैं, जो उनके अंदर छिपी नेतृत्व क्षमता को बाहर लाती हैं।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं में झलकी बच्चों की अनूठी प्रतिभा

    मीडिया कोऑर्डिनेटर रेनू शब्दमुखर ने बताया कि 'जागृति' के तहत आयोजित सभी 11 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था:

    संगीत एवं नृत्य

    ग्रुप सॉन्ग 'स्वर्ण भारत' और संस्कृत गीत 'भारतम मम गौरवम' के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश की महिमा की संगीतमय उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, डेजर्ट बीट्स में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य 'तेरहताली' की बेहद खूबसूरत और उत्कृष्ट प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

    कला और वाद-विवाद 'क्रिएटिव कांक्लेव' (आर्ट)में कला की उत्कृष्टता ने सबका मन मोहा, तो वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता ('द स्विचारू') में प्रतिभागियों की वाकपटुता और तार्किकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

    काव्य एवं आशुभाषण: 'काव्य शौर्य' में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और वीर रस से ओत-प्रोत कविताओं का शानदार पाठ किया। आशुभाषण के जरिए समसामयिक विषयों पर बच्चों ने अपने विचार बेबाकी से पटल पर रखे।

    डिजिटल और तकनीकी कला:

    *ग्राफिक डिजाइन प्रतियोगिता ('डिजाइन डैजल') में प्रतिभागियों ने डिजिटल कलाकृतियों के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और शाही विरासत को जीवंत कर दिया।

    फोटोग्राफी प्रतियोगिता ('फ्रेम्स ऑफ माइंड') में बच्चों का उत्साह चरम पर था।

    नाटक और रोबोटिक्स 'कर्टन-कॉल क्रू' नाटक के माध्यम से राजस्थान की वीर गाथाओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया वहीं 'रोबोटैक चैलेंज' में रोबोटिक मॉडलों के वर्किंग डेमो और हार्डवेयर डिजाइनिंग ने विज्ञान प्रेमियों को हैरान कर दिया।

    चल वैजयंती शील्ड और समापन

    लगभग 4 घंटे चली इन सभी प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष निर्णय के आधार पर, यद्यपि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान ज्ञान विहार स्कूल का रहा, परंतु मेजबान (Host) स्कूल होने के नाते ज्ञान विहार ने 'चल वैजयंती शील्ड' उपविजेता स्कूल कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल को प्रदान की।

    विजेता प्रतिभागियों को प्रिंसिपल डॉ. ऋत्विज गौड़ द्वारा ट्रॉफी, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जगतपुरा को मिली एक और हरित सौगात, जेईसीआरसी सस्टेनेबल प्लाज़ा की शुरुआत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment