Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुबोध कॉलेज में रेड रिबन क्लब की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    1 hour ago

    एस. एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, एवं एस एस जैन सुबोध कॉमर्स एंड आर्ट्स महाविद्यालय जयपुर के तत्वाधान में सोमवार को राजस्थान राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (RSACS) के सहयोग से Creating Awareness, Inspiring Charge, Saving Lives विषय

    पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक डॉ. सुशील कुमार परमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरआरसी के संयुक्त निदेशक श्री प्रदीप चौधरी, आरआरसी की सहायक निदेशक सुश्री गरिमा उपस्थित रहीं।

    महाविद्यालय प्राचार्या प्रो.(डाॅ.) रेणु जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया और ऐसे कार्यक्रमों की प्रासंगिकता का उल्लेख किया। वर्तमान में इस ज्वलंत विषय पर सबको जागरूक होने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्राचार्या जी ने HIV AIDS जागरूकता हेतु महाविद्यालय में संपन्न किए गए कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया

    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एचआईवी,एड्स, रक्तदान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने के लिए प्रशिक्षित करना था।

    डॉ. सुशील कुमार परमार ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही देश को एड्स मुक्त बना सकती है। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों से भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। श्री प्रदीप कुमार जी ने रेड रिबन क्लब की भूमिका एवं पीयर एजुकेटर के महत्व पर प्रकाश डाला।सुश्री गरिमा ने भी रेड रिबन प्रभारियों को संबोधित कर रक्तदान एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में जयपुर जिले के लगभग 75 महाविद्यालयों के नवनियुक्त रेड रिबन प्रभारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा एचआईवी एड्स के कारण, बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

    आरआरसी जयपुर के डिप्टी डायरेक्टर सीताराम यादव ने भी रेड रिबन क्लब के गठन से संबंधित बारीकियां को प्रस्तुत किया।

    मोटिवेशनल और पॉजिटिव स्पीकर बृजेश दुबे ने एड्स संक्रमण से होने वाली भ्रांतियां को दूर कर इस संबंध में सकारात्मक उद्बोधन दिया।

    कार्यक्रम कार्यक्रम के अंत में आरसी कोऑर्डिनेटर डॉ यशोदा सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान अजमेर चैप्टर ने “आरोहन – उदय, सुधार और नेतृत्व” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए बस हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment