Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में विद्यार्थी सम्मान समारोह "प्रोत्साहन" का आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर. रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ,। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों ने विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना दिया ।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों को "प्रोत्साहन" नामक समारोह के रूप में निर्मला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का प्रारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

    विद्यालय की छात्रा संजना मीना ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यश अग्रवाल ने 96.6% तथा पीयूष शर्मा ने 96.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप रैंक में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

    विशेष गौरव की बात यह रही कि 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के समर्पण का प्रमाण है।

    इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवम उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।”

    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मैत्रेयी शुक्ला एवम एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Land Dispute Delays Key Ramp on Delhi-Dehradun Expressway Despite Corridor Inauguration
    Next Article
    खण्डेलवाल वैश्य धाम (खण्डेला-धाम) जागरण भारत यात्रा आपके द्वार का तीसरे चरण का आगाज

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment