Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कौशल विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी

    5 hours ago

    जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन विज्ञान संकाय की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ एवं आंतरिक परिवाद प्रकोष्ठ आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भ्रमित करने वाले अनेक अवसर एवं परिस्थितियाँ मौजूद हैं, किंतु लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन अपनाने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।इस दौरान सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब्स एवं सेंटर्स की कार्यप्रणाली से भी छात्राओं को अवगत कराया गया। इसी क्रम में थियेटर क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत कर छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन की जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर ने छात्राओं को विभिन्न छात्र गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता शेखावत द्वारा किया गया।इस अवसर पर विज्ञान संकाय की लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    JSSC एवं JPSC परीक्षा धांधली को लेकर झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन:
    Next Article
    नवनियुक्त AICC सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी वरुण चौधरी से रोहिताश कुमार मीणा की मुलाकात

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment