Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    किशनगढ़ रेनवाल मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य समाज की श्री कमला शक्ति माता का 82 वा विशाल वार्षिक तीन दिवसीय मेला उत्सव का मन्दिर परिसर मे भव्य आयोजन

    2 hours ago

    राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल नगर मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य समाज की श्री कमला शक्ति माता का 82 वा विशाल वार्षिक तीन दिवसीय मेला उत्सव का मन्दिर परिसर मे हर साल की तरह इस साल भी भव्य आयोजन धूम धाम से हुआ! मेले मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य समाज के 72 गोत्रों सहित 36 कोम के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया! मेले मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य समाज की श्री कमला शक्ति माता के मन्दिर को भव्यता से सजाया गया! वही दूसरी और भजन संध्या, भगवान् की अनेक लीलाओ का आयोजन भी किया गया!मंदीर मे देश भर से खंडेलवाल समाज के लोगों ने भाग लिया एवं किशनगढ़ रेनवाल नगर से जुड़े ग्रामीण छेत्र के लोगों सहित नगर के गणमानय लोगों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया! मेले के दोरान प्रतिदिन श्री कमला शक्ति माता मन्दिर मे भोग आरती का आयोजन किया जा रहा है एवं आगंतुक भक्तों को प्रसाद वितरण किया जा रहा है! श्री कमला शक्ति माता मेला प्रबंध समिति के विष्णु रावत एवं श्याम रावत ने बताया कि कोलकाता से जितेंद्र रावत एवं राकेश रावत ने माता का मंगल पाठ किया एवं जय माता दी इंटरनेशनल ग्रुप की और से राधा कृष्ण की मनमोहक झाकी भी प्रस्तुत की गई!उत्सव का शुभ आरंभ नगर की महिलाओ की और से कलश यात्रा बड़े मंदीर से श्री कमला शक्ति मंदीर तक निकालकर हुआ! उत्सव के दोरान तीनो दिन माता की महाआरती, फूल बंगला झाकी, रात्रि मे मा भगवती का जागरण, दुर्गा सप्तशदी पाठ का आयोजन किया गया! इसके साथ ही मा शक्ति का 1008 कलशो से दुगधा अभिषेक किया गया एवं छपन भोग की झाकी भी सजाई गई!

     

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ( तुंगा वाले), अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कट्टा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, सीएआईटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा सयोजक शरद फरसोईया सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने श्री कमला शक्ति माता मन्दिर परिसर मे मेले के आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए समाज, प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलीट किटी ग्रुप ने पौधों को लगाकर जिंदा रखने का संकल्प लिया
    Next Article
    वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की मजबूत रणनीति, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में हुआ इंडस्ट्री-एकेडेमिया मंथन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment