Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कांग्रेस चूहो का दल जो कुतर कुतर कर सत्ता का रास्ता तैयार करना चाहती है - दिलावर

    1 hour ago

    कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार थी अलिबाबा चालीस चोरी की गैंग

    चेचट पंचायत समिति के भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

    कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को गैर जिम्मेदार राजनीतिक दल और देश में अराजकता फैलाने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अब कभी देश की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती।

     दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी उसी को मिलती है जिसे जनता का आशीर्वाद मिलता है, परंतु कांग्रेस जनता का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सकती इसलिए देश में अराजकता फैल रही है।

    इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के घर पर धरना दिया और अराजक तत्वों को प्रधानमंत्री आवास पर बुलाकर प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा को खतरे में डाला। देश में अराजकता फैलाने वाले लोग, देश को गाली देने वाले लोग अब कभी सत्ता में नहीं आ सकते ।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यहां अपने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति चेचट में पार्टी के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के अवसर पर कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे।

    मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस चौहान के दल की तरह है जो कुतर कुतर कर सत्ता पाने का रास्ता बनाना चाहता है। ये अलिबाबा 40 चोरों के गिरोह की तरह है। जिसने न केवल देश को लूट बल्कि राजस्थान को भी लुटा है। प्रदेश में घर-घर में नल से पीने का जल पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैसा भेजो लेकिन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने गरीब जनता के पीने के पानी को भी डकार लिया और लोगों को प्यास रखा।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अशोक गहलोत पर भी आरोप लगाते हुए कहा की हो सकता है अशोक गहलोत ने भी पानी के खेल में कमीशन खाया हो?, तैयार रहो आपकी भी बारी आ सकती है।

    जलदाय मंत्री महेश शर्मा तो 400 दिन जेल में रहकर आए हैं, अभी जमानत मिली है। अब सरगनाओ की बारी आ सकती है, तैयार रहे। भाजपा की सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेगी नहीं।

    प्रधान कार्यालय का किया उद्घाटन-- सभा से पूर्व शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने चेचट में भारतीय जनता पार्टी के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

    मंत्री दिलावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने चेचट में तहसील खोली है और इसे पंचायत समिति भी बनाया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र को दोहरा लाभ दिया है। अब आप की बारी है। आप भी भाजपा को रिटर्न गिफ्ट के रूप में 17 के 17 वार्ड वार्ड जिताकर पंचायत समिति प्रधान बनकर इतिहास रचो। नवगठित पंचायत समिति का पहला बोर्ड भाजपा का बनेगा तो आप का इतिहास में नाम दर्ज होगा। और हमेशा आपको याद किया जाएगा।

    इस अवसर पर नगर पालिका रामगंज मंडी के अध्यक्ष नरेंद्र काला,पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, चेचट मंडल प्रभारी जगदीश जिंदल, चेचट पंचायत समिति चुनाव प्रभारी नेता खंडेलवाल,चुनाव संयोजक ओम गुर्जर, चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, ढाबादेह मंडल अध्यक्ष सांवरलाल मेघवाल, खैराबाद मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,पूर्व उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, पूर्व प्रधान दिनेश भंडारी,गिरिराज बोबस,भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन,मनोज जैन,गौरी शंकर महात्मा,लोकतंत्र सेनानी गणपत लाल शर्मा,हौंसला प्रसाद शुक्ला, जटा शंकर शर्मा सहित अन्य स्थानीय भाजपा नेता,कार्यकर्ता एवं भाजपा प्रत्याशी उपस्थित थे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कांग्रेस चूहो का दल जो कुतर कुतर कर सत्ता का रास्ता तैयार करना चाहती है - शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर
    Next Article
    विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment