Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर बनेगा स्टार्टअप का ग्लोबल हब, कल से आरआईसी में शुरू होगा इनोफेस्ट-2026

    2 weeks ago

    अमेजन-माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल, 10 करोड़ की फंडिंग का ऐलान होगा

    • 5 साल में 10 हजार स्टार्टअप को मेंटोर करेगी फ्यूसी, 12 महीने तक फैसलों की मॉनिटरिंग

    जयपुर. शहर में स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा मेला कल से शुरू होने जा रहा है। पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स और फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्रीज (फ्यूसी) के तत्वावधान में ‘इनोफेस्ट इंडिया-3.0’ 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होगा। आयोजकों ने रविवार को प्रेस ब्रीफिंग में शेड्यूल जारी किया। इस दौरान कॉन्फ्रेंस को पोद्दार ग्रुप चेयरमैन आनंद पोद्दार, निदेशक यशस पोद्दार, फ़्यूसी के नेशनल डायरेक्टर चैप्टर प्रियांक गुप्ता, संयोजक सरगम पोद्दार , फ़्यूसी के आईटी डायरेक्टर संजीव अग्रवाल, क्लाउडटेक्टिक के सीईओ राजेश महला समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

     

    इस बार फेस्ट में देशभर से 100 से ज्यादा स्टार्टअप अपने आइडिया शोकेस करेंगे, जिनमें 60 से ज्यादा स्टेट मिशन के तहत चयनित हैं। फ्रांस, ऑस्ट्रिया, साउथ कोरिया समेत कई देशों के इंटरनेशनल डेलीगेट पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जुटेंगे। आयोजन में अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो स्टार्टअप्स को टेक और मार्केट एक्सेस पर गाइड करेंगे।

    5 साल में 10 हजार स्टार्टअप मेंटर करने का लक्ष्य

    फ्यूसी ने ऐलान किया है कि अगले पांच साल में देशभर में 10 हजार स्टार्टअप को मेंटोर किया जाएगा। साथ ही फेस्ट खत्म होने के बाद भी फ्यूसी पूरे 12 महीने तक लिए गए फैसलों और घोषणाओं की मॉनिटरिंग करेगी, ताकि आइडिया धरातल पर उतरें।

    10 करोड़ की होगी फंडिंग

    फेस्ट में फंडिंग का बड़ा मौका रहेगा। ‘इकोफेस्ट’ और ‘10-मिनट मिलियनेयर चैलेंज’ में इन्वेस्टर्स की ओर से करीब 10 करोड़ रुपए की फंडिंग की जाएगी। दमदार आइडिया को मौके पर ही फंड मिलेगा। आयोजन के जरिए भारत और सहयोगी देशों के बीच बिजनेस बढ़ाने का मंच भी मिलेगा।

    दोनों दिन शामिल होंगी डिग्निटरीज

    पहले दिन सिग्नेचर टॉक में पॉलिसी बाजार के राजीव गुप्ता, जोहो के राजेंद्रन दंडपाणि और बोलांट इंडस्ट्रीज के श्रीकांत बोला अपनी जर्नी साझा करेंगे। इंडिया-ग्लोबल बिजनेस डायलॉग में साउथ कोरिया की महिमा जिनाह किम और ऑस्ट्रिया के हांस-जोर्ग हॉर्टनाग्ल शामिल होंगी ।कार्यक्रम में भाजपा राजस्थान के संगठन महामंत्री अजय कुमार भी शामिल होकर आंत्रप्रेन्योर्स का हौसला बढ़ाएंगे। दूसरे दिन राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया , अविनाश राय खन्ना व आरटीयू वीसी निमित चौधरी गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    FTIR और IICT के बीच रणनीतिक साझेदारी, राजस्थान में क्रिएटिव टेक्नोलॉजी शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार
    Next Article
    ECI Row: Supreme Court to Hear Plea Challenging CEC Gyanesh Kumar’s Alleged Unilateral Decisions, SIR Exercise

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment