Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ग्रामीण विकास को मिलेगी गतिः मंत्री जोराराम कुमावत ने लक्ष्मीपुरा एवं फ़लामादा पंचायत समिति में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    3 days ago

    भीलवाड़ा में मंत्री जोराराम कुमावत का एक दिवसीय का दौरा—

    जयपुर। देवस्थान, गौपालन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीपुरा में आयोजित एक भव्य समारोह में 2 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

    शिलान्यास समारोह में मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुरा में इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। शिलान्यास किए गए कार्यों में खेल मैदान विकास, डेवलपमेंट सेंटर, वृक्षारोपण संपर्क सड़क, स्ट्रीट लाइट मय सोलर, उद्यान विकास, ई-लाइब्रेरी निर्माण, प्राथमिक विद्यालय भवन जीर्णोद्धार, संपर्क सड़क निर्माण, सड़क जीर्णोद्धार, ऑपेन जिम स्थापना, चित्रकारी कार्य तथा खेल कक्ष निर्माण शामिल है।

    लक्ष्मीपुरा के पश्चात मंत्री कुमावत फ़लामादा पंचायत समिति पहुँचे जहाँ उन्होंने 3 करोड़ 18 लाख के कार्यो का शिलान्यास किया जिसमे पशु चिकित्सालय भवन निर्माण का शिलान्यास कार्य, राजस्व हाजियास से पंच पीपला देवनारायण मंदिर दांतडा सीमा तक सड़क निर्माण, फलामादा से भीलों का खेड़ा सड़क निर्माण शामिल है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे इन विकास कार्यों का लाभ उठाएं।

    इस दौरान आसिंद विधायक जब्बर सिंह सांखला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारिगण उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिली दो नई गाड़ियां
    Next Article
    शिक्षक का जीवन दूसरों के लिए आदर्श ऐसे में नैतिक मूल्य बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी-शिक्षा मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment