Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एनटीए देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा का करेगा आयोजन

    3 months ago

    सीयूईटी यूजी -कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू

    जयपुर. अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करेगा।
    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर शुरू हो गयी है , सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक ऑनलाइन मोड (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ) में संचालित की जाएगी ।
    उपरोक्त  परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीऐ ) द्वारा यूजीसी  से  संबद्ध सभी केंद्रीय विश्‍वविद्यालय और अन्य भाग लेने वाले विश्‍वविद्यालय , संस्थानों, संगठनो , स्वायत्तशाषी  कॉलेजों में सभी पूर्वस्नातक पाठ्यक्रमों  में प्रवेश  के लिए विश्‍वविद्यालय सामान्य प्रवेश  परीक्षा शैक्षनिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की  जाएगी।

    यह रहेगा शेड्यूल

    कैंडिडेट्स अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में  सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइटhttps://cuet.nta.nic.in/  पर 3 जनवरी  से 30 जनवरी के मध्य भर सकते है, फीस का  पेमेंट ऑनलाइन मोड  मे  डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा यू पी आई के द्वारा भी 31 जनवरी तक कर सकते है  ।
    जनरल केटेगरी की फीस  --3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 1000 /- , तथा हर अतिरिक्त सब्जेक्ट्स के चयन पर 400 /- अतिरिक्त रहेगी  ।
    ईडब्ल्यूएस / ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर  कैटेगरी की  फीस  --- 3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 900 /- , तथा हर अतिरिक्त सब्जेक्ट्स के चयन पर 375 /- अतिरिक्त रहेगी  ।
    एससी/ एसटी /थर्ड जेंडर/ पीडब्ल्यूबीडी केटेगरी   की फीस -- 3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 800 /- , तथा हर अतिरिक्त सब्जेक्ट्स के चयन पर 350 /- अतिरिक्त रहेगी  ।
    यदि कोई कैंडिडेट विदेश में इस परीक्षा को देना चाहता है तो उसे  3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 4500 /- , तथा हर अतिरिक्त सब्जेक्ट्स के चयन पर 1800 /- अतिरिक्त रहेगी  ।
    कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र  मे करेक्शन  (यदि कोई हो ) आवेदन पत्र की  करेक्शन विंडो मे 2  फरवरी से 4 फरवरी तक कर सकेंगे  ।
    प्रवेश परीक्षा कैंडिडेट द्वारा चयनित सब्जेक्ट्स के अनुसार 11 मई से 31 मई के मध्य आयोजित  की जाएगी जो की पूर्णतः ऑनलाइन मोड मे होगी।
    -----
    यह रहेगी परीक्षा की योजना

    कुल 37  सब्जेक्ट्स रहेंगे जिसमे 13 लैंग्वेजेज  + 23 डोमेन -स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स  + 01 जनरल  एप्टीटुड टेस्ट ) होगा
    परीक्षा का माध्यम 13 भारतीय भाषाओ मे असामीज,बंगाली, इंग्लिश, गुजराती , हिंदी ,
    कन्नड़ , मलयालम , मराठी , पंजाबी , ओड़िआ , तमिल , तेलुगु , एवं उर्दू )  मे रहेगा
    लैंग्वेज सब्जेक्ट्स : भाषा के पठन बोध (विभिन्न प्रकार के अनुच्छेदों पर आधारित – तथ्यात्मक, साहित्यिक और कथात्मक), साहित्यिक योग्यता और वाक् क्षमता के माध्यम से परीक्षण किया जाएगा।
    पाठ बोध (तथ्यात्मक, साहित्यिक और कथात्मक), साहित्यिक योग्यता और वाक् क्षमता का भी परीक्षण किया जाएगा।
    डोमेन  सब्जेक्ट्स :  एनसीईआरटी सिलेबस के अनुसार रहेगा ।
    जनरल एप्टीटुड टेस्ट --: सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, मात्रात्मक तर्क (बुनियादी गणितीय अवधारणाओं का सरल अनुप्रयोग, अंकगणित/बीजगणित, ज्यामिति/क्षेत्रमापन/सांख्यिकी), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क से प्रश्न  रहेंगे ।
    कैंडिडेट्स  विषयों  / भाषाएँ में दिए गए तीनो सेक्शन  में से अधिकतम  5 विषयों  का चयन  कर सकता है।
    इसका पाठ्यक्रम कक्षा 12  के अनुसार रहेगा  ।
    सही उत्तर के 5 अंक दिए जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी। प्रत्येक सब्जेक्ट प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट प्रश्नपत्र की अवधि 60 मिनट होगी।
    कैंडिडेट्स सिर्फ एक ही आवेदन करें ,एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके परिणामस्वरूप उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।

    अपनी लाइव फोटो  अपलोड करनी होगी
    कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी लाइव फोटो  अपलोड करनी होगी और साथ ही हाल ही की स्कैन की हुई पासपोर्ट आकार की फोटो  भी अपलोड करनी होगी, जो रंगीन हो और जिसमें 80% चेहरा (कानों सहित, बिना मास्क के) सफेद पृष्ठभूमि पर दिखाई दे। फोटोग्राफ  का आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए और यह जेपीजी/जेपीजी प्रारूप में होनी चाहिए।
    आइडेंटिटी प्रूफ की स्कैन की गई प्रति

    सिग्नेचर की फाइल जेपीजी/जेपीजी प्रारूप में होनी चाहिए और इसका आकार 10 केबी से 50 केबी के बीच होना चाहिए।
    आइडेंटिटी प्रूफ की स्कैन की गई प्रति (सिर्फ उन कैंडिडेट्स  के लिए जो आधार या डिजिलॉकर के अलावा अन्य तरीकों से अपनी पहचान सत्यापित करेंगे) जेपीजी/जेपीजी प्रारूप में 10 केबी से 200 केबी के बीच होनी चाहिए
    सीयूईटी यूजी 2026  परीक्षा कुल 306  भारतीय शहरों मे तथा 15  विदेशी शहरों मे संचालित की जाएगी ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षक संघ (सियाराम) के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन का आज आरंभ
    Next Article
    देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत का झुंझुनूं दौरा आज

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment