Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    'बेस्ट मल्टी-स्ट्रीम यूनिवर्सिटी इन नॉर्थ इंडिया' अवार्ड से सम्मानित

    1 hour ago

    “राष्ट्रीय स्तर पर चमका यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर का गौरव”

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 में "बेस्ट मल्टी-स्ट्रीम यूनिवर्सिटी इन नॉर्थ इंडिया" का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं विद्यार्थी-केंद्रित उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

    यह सम्मान हयात सेंट्रिक, जनकपुरी, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि 1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य श्री मदन लाल रहे। कार्यक्रम का आयोजन काइट्सक्राफ्ट प्रोडक्शंस एलएलपी द्वारा किया गया।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय की गुणवत्ता, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाकर उन्हें सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना

    विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्योगोन्मुखी शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा।

    विश्वविद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय समस्त संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को देते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    खंडेलवाल समाज के भव्य परिचय सम्मेलन का शानदार समापन
    Next Article
    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा-3 के आवेदन 1 जुलाई से शुरू

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment