Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अभिषेक ने राजसमंद में विवेकानंद का किया दुग्धाभिषेक

    3 months ago

    राजसमंद।

    राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राजसमंद जिले के कांकरोली स्थित विवेकानंद सर्किल पर स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर विधिवत दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों को याद किया।

     

    अभिषेक चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और यदि यही शक्ति सही दिशा में आगे बढ़े तो राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और शिक्षा के माध्यम से समाज व देश के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

     

    उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने हमेशा आत्मबल, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर जोर दिया, जिसे आज के युवाओं को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

     

    इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, उन्हें नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

      

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता
    Next Article
    विवेकानंद के विचारों से गूंजा राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment