Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आईसीएसआई के जयपुर चैप्टर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    1 hour ago

    जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) जयपुर चैप्टर की ओर से स्वतंत्रता दिवस हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण ने उपस्थित मुख्य अतिथियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के डिप्टी कमिश्नर श्याम सुंदर बिश्नोई एवं आईसीएसआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल और एनईआरसी के सचिव सीएस सचिव राहुल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक रूप से साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने जयपुर चैप्टर की तिमाही की विशेष पत्रिका का विमोचन किया। ध्वजारोहण के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन पर जयपुर चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्वंतत्रता दिवस सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा कुश शर्मा को सम्मानित किया गया
    Next Article
    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की जयपुर संभाग बैठक संपन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment