Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर NEET-PA 2026 से सीधे आयुर्वेद डॉक्टर बनने का अवसर, 25 जुलाई से आवेदन शुरू

    1 hour ago

    जयपुर । संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद चिकित्सा को नई दिशा देते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा प्री आयुर्वेद (NEET-PA) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) से अनुमोदित इस अभिनव कार्यक्रम के माध्यम से अब 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम् पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर आगे चलकर बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की डिग्री प्राप्त कर पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सक बन सकेंगे।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो पवन कुमार ने बताया की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 अगस्त 2026 तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। यह पहल संस्कृत पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जिससे पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणाली और आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा के बीच सशक्त सेतु स्थापित होगा। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। संस्कृत के विद्यार्थी आयुर्वेद के मूल ग्रंथों और संहिताओं को सहज रूप से समझने में सक्षम होते हैं। यह पहल गुरुकुल परंपरा और आधुनिक चिकित्सा शिक्षा के समन्वय के माध्यम से उत्कृष्ट आयुर्वेद चिकित्सकों का निर्माण करेगी तथा आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।

     

    7.5 वर्ष का समेकित पाठ्यक्रम

    NEET-PA के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों के लिए कुल 7.5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें

    2 वर्ष का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम् कार्यक्रम

    4.5 वर्ष का BAMS पाठ्यक्रम

    1 वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप

    शामिल होगी। यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध देशभर के विभिन्न आयुर्वेद गुरुकुलों में संचालित किया जाएगा।

    पात्रता एवं आयु सीमा

    आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा राज्य संस्कृत बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक।

    SC, ST, OBC एवं PwD वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक।

    31 दिसंबर 2026 तक अभ्यर्थी की आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा में किसी भी श्रेणी को छूट का प्रावधान नहीं है।

    परीक्षा का स्वरूप

    NEET-PA 2026 परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालमहत्वपूर्ण जानकारी

    ऑनलाइन आवेदन: 25 जुलाई से 20 अगस्त 2026

    संभावित परीक्षा: अगस्त के अंतिम सप्ताह/सितंबर के प्रथम सप्ताह 2026

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सक्षम द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया
    Next Article
    पंचायती राज मंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के टिप्स

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment