Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सक्षम द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

    1 hour ago

    समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) धौलपुर द्वारा ग्राम भैंसेंना के समीप श्री सिद्धबाबा के मन्दिर स्थित गौशाला प्रांगण में फलदार फूलदार एवं छायादार पेड़ों का वृक्षारोपण कार्यक्रम संगठन के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक संदीप यादव की अगुवाई में किया गया । युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा रोपित वृक्षों की देखभाल एवं उनके रखरखाव की एक व्यक्ति एक वृक्ष की थीम पर जीवित रखने का प्रण लिया है । इस अवसर पर उपस्थित गौसेवक संत किशन भैया द्वारा अपने सूक्ष्म उद्बोधन में संदेश दिया किया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए जिससें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही पर्याप्त गौसेवा भी हो सके क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन भी सुरक्षित रहेगा एवं समिति सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए आशीर्वाद दिया । संगठन के अध्यक्ष संजय सौनी द्वारा भी आने वाले समय में और अधिक वृक्षारोपण किये जाने का संकल्प व्यक्त किया गया । इस अवसर पर समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।।

    गौरतलब है कि सक्षम धौलपुर में दिवंगजनों को सरकारी सुविधा दिलवाने वाला अग्रणी संगठन है जो सरकारी के अलावा जनसहयोग से भी कई दिव्यांगजन का पुनर्वास कर चुके हैं।।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचट के भवन विस्तार कार्य का किया भूमि पूजन
    Next Article
    10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर NEET-PA 2026 से सीधे आयुर्वेद डॉक्टर बनने का अवसर, 25 जुलाई से आवेदन शुरू

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment