Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में “रीजनल इन्वेस्टर अवेयरनेस सेमिनार” का सफल आयोजन ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी

    3 weeks ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से 24 मार्च 2026 को “रीजनल इन्वेस्टर अवेयरनेस सेमिनार” का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार निवेश के प्रति प्रेरित करना रहा।

    कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, संकाय सदस्य एवं शोधार्थी शामिल हुए, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण प्रतिभागियों ने निवेश एवं वित्तीय सुरक्षा से जुड़े विषयों में विशेष रुचि दिखाई।

    सेमिनार में निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों—जैसे सुरक्षित निवेश, धोखाधड़ी से बचाव, निवेशक संरक्षण तथा कमोडिटी एवं शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी—पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सौरभ खन्ना (एमसीएक्स) ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक निवेश रणनीतियों से अवगत कराया।

    इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं एवं समाज को सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि “निवेश केवल आय का साधन नहीं, बल्कि जागरूकता और अनुशासन का प्रतीक है।”

    प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि “वित्तीय साक्षरता विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक है, जिससे लोग सुरक्षित निवेश कर सकें।”

    कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

    परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल जांगिड़ ने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में वित्तीय जागरूकता का विस्तार होता है।

    आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रजनी माथुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम के अंत में इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से ग्रामीण प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

    “स्मार्ट निवेश करें, सुरक्षित रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर द्वारा शहीद दिवस पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article
    श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment