Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्कूल ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर द्वारा शहीद दिवस पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

    3 weeks ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर “वंदे मातरम् @150 वर्ष” विषय के अंतर्गत पत्र लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा उन्हें शहीदों के बलिदान के प्रति अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था।

     

    कार्यक्रम मे यूनिवर्सिटी के प्रो-चेयरपर्सन *डॉ. अंशु सुराना* का आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने भी प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

     

    प्रो प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी एवं कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके विचारों की सराहना की।

     

    इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ लॉ की डीन डॉ. मोनिका शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और संवेदनशीलता के विकास पर जोर दिया।

     

    प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. योगेंद्र सिंह सैनी, डॉ. हिमांशी श्रीवास्तव, वीरेंद्र, डॉ. अभिलाषा वैष्णव,सुश्री प्रतिभा वशिष्ठ, सुश्री ज्योति चौहान द्वारा किया गया, जिनके समर्पित प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हुआ।

     

    विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रभावशाली पत्रों के माध्यम से देशभक्ति एवं रचनात्मकता का परिचय दिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के योगदान की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में “रीजनल इन्वेस्टर अवेयरनेस सेमिनार” का सफल आयोजन ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment