Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक आयोजन

    3 weeks ago

     

    आगामी श्री राम नवमी के पावन अवसर पर , क्षेत्र में एक भव्य एवं धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में , आज हुई प्रेस वार्ता में , पत्रकार बंधुओं को जानकारी दी गई, कि यह शोभायात्रा , श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक रहती है ।*

    *यह शोभायात्रा , प्राचीन शिव हनुमान मंदिर, जेकब रोड से , प्रारंभ होकर , हसनपुरा, हटवाड़ा रोड , अजमेर रोड , न्यू सांगानेर रोड होते हुए , रामपथ मार्ग से गुजरकर अंततः प्रियदर्शनी मार्ग से , हरिहर मंदिर , श्याम नगर , पर महा आरती के बाद समाप्त होगी।*

    *यात्रा के शुभारंभ पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी , जो पूरी यात्रा में साथ रहेंगी । साथ ही विभिन्न अखाड़ों के प्रदर्शन , साधु-संतों का सम्मान एवं उनका प्रेरणादायी उद्बोधन भी , कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा ।*

    *शोभायात्रा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा ।* 

    *विशेष रूप से , हसनपुर क्षेत्र में रहने वाले, मुस्लिम समुदाय द्वारा भी , यात्रा का स्वागत किया जाना , सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का , उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा ।*

    *कार्यक्रम के अंत में , हरिहर मंदिर में महा आरती का आयोजन किया जाएगा , जिसके साथ ही इस भव्य शोभायात्रा का समापन होगा ।*

    *पिछले 10 वर्षों से , क्षेत्र में जन जागरण के लिए , महिला सशक्तिकरण एवं समाज को सशक्त और संस्कारवान बनाने के लिए , युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को खत्म करने के लिए , निरंतर रूप से आयोजन टोली प्रयासरत है ।*

    *इस आयोजन में , क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से , अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर , इसे सफल बनाने का आग्रह किया जाता है ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में “रीजनल इन्वेस्टर अवेयरनेस सेमिनार” का सफल आयोजन ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी
    Next Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment