Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    व्याख्याता पद पर डीपीसी चयन सूची जारी होने पर सभी को यथास्थान ज्वाइन अवसर दिया जाए

    1 hour ago

    *व्याख्याता पद पर डीपीसी चयन सूची जारी होने पर सभी को यथास्थान ज्वाइन अवसर दिया जाए*

     

     विभाग में 13 अप्रैल 2026 को विभिन्न पदों की डीपीसी की सूचियां जारी की गई है।

     

         15 अप्रैल को 5 वरिष्ठ निजी सचिव के चयन आदेश जारी हुए हैं। इनके पोस्टिंग आदेश बाद में जारी होंगे, उन्हें यथा स्थान ही ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए, इनका चयन तिथि से पदोन्नति के वेतनमान में फिक्सेशन होगा तथा ज्वाइन करने की तिथि से नकद लाभ मिलेगा।  

     

         इसी डीपीसी में 9 उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पदों पर चयनितों के आदेश भी 15 अप्रैल को जारी हुए हैं, पोस्टिंग आदेश अलग से जारी किए जाएंगे, लेकिन इन्हें यथास्थान ज्वाइन करने का आदेश नहीं दिया गया है। इनका प्रमोशन पद के वेतनमान में फिक्सेशन तो चयन तिथि से होगा, लेकिन इनकी पोस्टिंग और ज्वाइन करने पर नकद लाभ मिलना शुरू होगा।

     

    इसी प्रकार आज किसी प्रकार आज व्याख्याता विशेष शिक्षा के 105 तथा अन्य व्याख्याता के 11776 पदों पर चयन सूची जारी की गई इनमें भी यथा स्थान कार्यग्रहण नहीं लिखा गया है।

     

         राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि डीपीसी के चयन आदेश जारी होने पर सभी को यथास्थान ज्वाइन के निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को दिलवाया जाना समीचीन रहेगा ताकि चयन आदेश जारी होने पर ज्वाइन करके सभी नगद लाभ ले सकें।

    इस संबंध में संगठन ने शिक्षा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव शिक्षा को पत्र लिखकर मांग की है कि सभी के लिए समान आदेश निकाले जाने चाहिए।

    *DPC POST*

     

    BIOLOGY 426

    CHEMISTRY 485

    ECONOMIC 309

    ENGLISH 965

    GEOGRAPHY 1559

    HINDI 2844

    HISTORY 1645

    MATHS 374

    PHYSICS 269

    POLITICAL SCIENCE 2156

    SANSKRIT 435

    PUB AD 12

    PHILOSOPHY 1

    Punjabi 19

    Rajasthani 23

    Sociology 107

    Sindhi 1

    Urdu 154

    Gujrati 1

    Spl Education lecturer 105

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्पोर्ट्स मैनेजमेंट डिप्लोमा हुआ शुरू, अब खेल में भी करियर के नए मौके
    Next Article
    डॉक्टर-इंजीनियर बनने में लाखों खर्च हो जाते हैं, सीएस बनने में लाख रुपए भी नहीं लगते:चांडक

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment