Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उन्नत भारत अभियान के तहत बियानी लॉ कॉलेज द्वारा दो दिवसीय सर्वे एवं जागरूकता अभियान आयोजित

    1 hour ago

    ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सहायता शिविर, नुक्कड़ नाटक व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    जयपुर। बियानी लॉ कॉलेज की टीम द्वारा भारत सरकार की ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वाकांक्षी परियोजना ‘उन्नत भारत अभियान’ के तहत 16 एवं 17 मई 2026 को दो दिवसीय सर्वे एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी एवं डायरेक्टर डॉ. प्रो. संजय बियानी के निर्देशन में संचालित किया गया।

     

    इस अभियान के तहत डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण भारत की समस्याओं, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज सेवा, व्यवहारिक ज्ञान एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत संचालित नई शिक्षा व्यवस्थाओं से जोड़ते हैं।

     

    अभियान के अंतर्गत बियानी लॉ कॉलेज द्वारा बिचपरी,गोविंदपुरा, जयचंदपुरा, जयभवानीपुरा, नटलालपुरा, नीमरा सहित पाँच गाँवों में सर्वे कार्य किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

     

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी एवं सीए साक्षी बियानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर निःशुल्क विधिक सहायता शिविर लगाया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

     

    इस दो दिवसीय अभियान में यूबीए पीआई को-ऑर्डिनेटर कुसुम सैनी एवं विधि संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनम रत्नू के साथ 20 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा उन्हें आवश्यक कानूनी एवं सामाजिक जानकारी प्रदान की।

     

    कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बियानी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार वर्मा एवं बियानी गर्ल्स कॉलेज के डीन व प्राचार्य डॉ. ध्यानसिंह गोठवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण बताया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईई एडवांस्ड 2026ःफिजिक्स करेगी स्टूडेंट्स की रैंक निर्धारित विनोद कुमावत, प्रेसिडेंट, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा
    Next Article
    बालिका शिक्षा की सारथी :डॉ स्वाति जैन मैट्रिआर्क अवार्ड से सम्मानित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment