Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धूमधाम से आयोजित हुई 'संत रविदास विचार संगोष्ठी', वक्ताओं ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

    1 hour ago

    लालसोट (दौसा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जिला-दौसा के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री सनातन धर्म शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय परिसर में 'संत शिरोमणि रविदास विचार संगोष्ठी' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

    विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता जयपुर प्रांत के प्रांत कार्यवाह रमेश पारीक ने बताया -"संत रविदास जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से मध्यकालीन भारत में व्याप्त असमानता व सामाजिक कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया। उनका जीवन दर्शन सामाजिक समरसता, श्रम की प्रतिष्ठा और समता का अद्भुत प्रतीक है। वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य में संत रविदास जी के विचारों को समाहित करना अत्यंत आवश्यक है।

    मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि "संत रविदास जी की शिक्षाएं कालजयी हैं। उन्होंने भक्ति और ज्ञान के मार्ग से समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। शिक्षा क्षेत्र में उनके संदेशों का प्रसार ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।" हमें जाति पाती से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र हित में आगे बढ़ना है। देश में जो आंदोलन हो रहे हैं उन पर सीधा प्रहार किया उन्होंने बताया की विदेश से फंडिंग आती है और देश को तोड़ने के लिए ऐसे आंदोलन किए जाते हैं।ऐसे व्यक्तियों की देश में पहचान होनी चाहिए और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

    विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला मंत्री गीता जेलिया, अपने उद्बोधन में बताया की संत शिरोमणि रविदास जी सामाजिक समरसता और समाज सुधारक सच्चे संत थे प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर संभागअर्जुन सिंह की मौजूदगी में संत शिरोमणि रविदास जी की संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

    जिला कार्यवाह चंद्रशेखर जांगिड़,डीईओ ओमप्रकाश महावर,एडीईओ तेजकरण शर्मा, adeo अंशुल गुप्ता, सहायक निदेशक मनीषा शर्मा,cbeo शीला मीणा मौजूद रहे।

    जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    मंच संचालन जिला मंत्री राजकुमार नेतावाला द्वारा किया गया । मंच सहयोग संयुक्त जिला मंत्री सुरेंद्र जांगिड़ ने किया।

    खंड अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया कि इस विचार गोष्ठी में प्रदेश से परीक्षित शर्मा, बदराम मीणा, जिला कोषाध्यक्ष शिवचरण चेची, अति. मंत्री राजेंद्र मीणा, व अ प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, कर्पूर चन्द कोहली,विमलेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, नाथूलाल मीणा, गुलाब चंद शर्मा, रमेश मीणा, गोविंद सहाय शर्मा, रितु शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, रश्मि मीणा, नरेश जैमन, शंभू दयाल शर्मा,महिला मंत्री उर्मिला जांगिड़,महिला मंत्री निर्मला शर्मा, मंजू खंडेलवाल, राजेंद्र सैनी, मनीष सैन, अजय चतुर्वेदी, प्रद्युम्न मीणा, शिवदान सिंह, कैलाश चतुर्वेदी, गिर्राज उपाध्याय सत्यनारायण शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment