Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 573 अंक उछला

    4 weeks ago

    युगचरण न्यूज़ | मुंबई
    घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूत खरीदारी देखने को मिली। बिजली, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेजी के दम पर निफ्टी ने कारोबार के दौरान अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ, जबकि सेंसेक्स 573 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निवेश और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख ने बाजार को मजबूती दी।

     

    कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,700 के पार पहुंच गया, वहीं निफ्टी 26,300 के स्तर पर बंद हुआ। जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेतों के साथ घरेलू आर्थिक स्थिरता ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे बाजार में यह मजबूती देखने को मिली।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अरावली पर बहस: क्या भारत में नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा अब असंभव?
    Next Article
    झारखंड के 11 जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment