Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षकों के टैट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक करेंगे दिल्ली कूच

    1 month ago

    निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2010 से पूर्व के शिक्षकों को टेंट की अनिवार्यता के विरोध में देश भर के शिक्षकों के प्रतिनिधि आज संविधान क्लब नई दिल्ली में टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले में इकट्ठा हुए। बैठक की अध्यक्षता टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने की।

     

    आज हुई मिटिग यह निर्णय लिया गया कि देश भर के 28 लाख शिक्षक इससे प्रभावित है ऐसे में इस काले कानून को केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाए केंद्र सरकार के‌ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से फैडरेशन के पदाधिकारीयों की वार्ता के बाद कोई हल‌ नहीं निकला है, ऐसे में देशभर के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों अप्रैल के प्रथम सप्ताह में संसद धेराव का निर्णय लिया।

     

    *राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस दिल्ली कूच में राजस्थान के‌ शिक्षक भागीदारी निभाएंगे।*

    *शर्मा ने बताया कि टैट अनिवार्यता से राजस्थान के करीब अस्सी हजार शिक्षक प्रभावित होंगे, राज्य में पांच वर्ष से डीपीसी लंबीत है अगर लम्बित डीपीसी का सुप्रीम कोर्ट में 18 मार्च को हल निकल जाता है तो भी इन‌ पांच वर्ष से लम्बित शिक्षकों पर भी टैट अनिवार्यता लागू होगी।*

     

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दीपक ठक्कर ने कहा कि अप्रैल में होने दिल्ली कूच में राजस्थान के शिक्षकों से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2 साल में यह टेट की अनिवार्यता पूरी करनी है ऐसे सितंबर में आए हुए फैसला के छः माह गुजर चुके हैं अब शिक्षकों को डेढ़ वर्ष में टीईटी पास करना होगा या आंदोलन के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बना कर आदेश प्रत्याहरण के लिए आन्दोलन करना होगा।

    फैडरेशन की बैठक में 21 राज्यों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राजस्थान से राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा, महामंत्री दीपक ठक्कर, उम्मेदाराम तथा विशेष शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा मीटिंग में शामिल हुए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सृष्टि आर्ट ग्रुप ने मनाया होली स्नेह मिलन
    Next Article
    शिक्षकों के टैट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक करेंगे दिल्ली कूच, मांग पूरी करने का भी करेंगे प्रयास

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment