Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल कोटा में, करेंगे विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

    1 hour ago

    कोटा! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल 7 मई, गुरुवार को कोटा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे! 

     

     मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रातः 8:00 बजे गणेश नगर में पार्क नंबर 1, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर मकान नंबर 144 के पास सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास करेंगे! 

     कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा गणेश नगर योजना में शेष स्थानों पर सीसी सड़क का निर्माण लागत राशि रुपए 2. 04 करोड़ से किया जाना प्रस्तावित है उक्त कार्य के अंतर्गत लगभग 2 किलोमीटर लंबाई की सीसी सड़क निर्मित की जाएगी जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी!

     प्रातः 9:00 बजे स्वामी विवेकानंद नगर, सेक्टर 11 में सुखदायक हनुमान मंदिर के पास जिंद बाबा की बावड़ी का विकास वह रखरखाव कार्य का लोकार्पण करेंगे! कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी विवेकानंद नगर में प्राचीन जिंद बाबा की बावड़ी का जीर्णोद्धार 20 लाख की लागत से पूर्ण किया गया है! उक्त कार्य के अंतर्गत मंडाना एवं जोधपुरी स्टोन से छतरी नक्काशी आदि के कार्य किए गए हैं जिससे ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया गया है!

     

     *बिरसा मुंडा सर्कल*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के पीछे बिरसा मुंडा सर्कल (टोटका चौराहा) का शिलान्यास करेंगे! शिलान्यास कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा!

     कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी विवेकानंद नगर योजना के समीप चौराहे पर भगवान श्री बिरसा मुंडा के नाम पर चौराहे का निर्माण किया जाना है!

     उक्त कार्य की लागत राशि रुपए दो करोड़ है जिसमें से राशि रुपए 1.18 करोड़ का कार्यदेश जारी किया गया है! इस कार्य के अंतर्गत चौराहे को विभिन्न प्रकार के पत्थरों पर क्लडिंग कर सुसज्जित रूप से विकसित किया जाना प्रस्तावित है! जिसमें पौधारोपण का कार्य, 2 मीटर ऊंचे पैड्सटल पर गन मेटल की 1.5 मीटर ऊंची श्री बिरसा मुंडा जी की मूर्ति लगाई जाएगी!

     5:30 श्री देव सर्कल (रणबंका चौराहा) से आंवली गांव तक डिवाइडर युक्त सीसी सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम होगा! 

     कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा श्री देव सर्कल से आवली तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क में डिवाइड 12.50 मीटर चौड़ाई में सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है! उक्त कार्य की लागत राशि रुपए 4.80 करोड़ है! जिसमें निविदा उपरांत राशि रुपए 3.07 करोड़ का कार्यदेश जारी किया गया है! इस सड़क के निर्माण का लोगों को कई वर्षों से इंतजार था! इस सड़क के निर्माण से स्थानीय जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, विशेष कर वर्षा काल में उक्त स्थान पर आवागमन मुश्किल हो जाता था!

    Click here to Read More
    Previous Article
    तपती धूप मे भजन लाल सरकार का विकास रथ लेकर निमाना गांव पहुंचे मंत्री मदन दिलावर
    Next Article
    प्रसूताओं की समुचित उपचार एवं देखभाल के लिए चिकित्सकीय बोर्ड गठित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment