Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि,

    1 hour ago

    रामगंज मंडी में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में शहीदों को किया नमन

    रामगंजमंडी । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि सन 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस विजय और बलिदान को सारा देश नमन करता है।

    यह भारतीय सेना और हमारे जांबाज सैनिकों का ही शौर्य है जिसके बल पर हम चैन से अपने घरों पर सोते हैं।

    मंत्री दिलावर आज यहां अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में शाहिद पन्नालाल चौराहे पर आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित कर रहे थे ।

    श्री दिलावर ने कहा कि 1999 में सर्दियों में पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों की वेश में नियंत्रण रेखा को पार कर कारगिल की ऊंची और खाली पड़ी भारतीय सैन्य चौकी पर चुपचाप कब्जा कर लिया था।

    भारत ने अपनी जमीन को वापस लेने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू किया।भारतीय सेना ने (ऑपरेशन सफेद सागर) चला कर पाकिस्तान के घुसपैठ कर बैठे सैनिकों पर करारा प्रहार कर एक एक चोटी को पाकिस्तानी सैनिकों से खाली कराकर फिर से अपने कब्जे में लिया । 2 महीने से ज्यादा चले इस युद्ध में भारतीय थल सेना और वायु सेवा ने मिलकर शानदार पराक्रम दिखाया । 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने सभी चोटियों को पूरी तरह से दुश्मन के कब्जे से मुक्त करा लिया था। इस भयंकर युद्ध में भारत के 527 वीर सैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम सब देश वासी हमारे अमर शहीद जवानों को सलाम करते है।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अमर शहीद पन्ना लाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। और पुष्पांजलि कर भारतीय सेना के जांबाज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर कारगिल शहीद अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए गए।

    कार्यक्रम में पूर्व सैनिक फौजी लड्डू बैसला फौजी,दिलीप सिंह फौजी, नीतेश कुमार मालवीय,फौजी विजय कच्छावा,फौजी सांवरलाल, फौजी भेरूलाल, फौजी मदन मीणा, फौजी राहुल, फौजी नरेंद्र सिंह ,ओम प्रकाश मेघवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

     

    ऊंडवा चौराहे पर लगेगी मां पन्नाधाय की मूर्ति शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज यहां रामगंज मंडी प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर ऊड़वा चौराहे पर त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय की मूर्ति लगाने की घोषणा की।

    कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने सहित पन्ना लाल चौराहे पर पहुंचे शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री स्थान गुर्जर समाज एवं सर्व समाज के लोगों ने मांग की थी कि रामगंज मंडी में मां पन्नाधाय की मूर्ति लगाई जाए। जिस पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मां पन्नाधाय की मूर्ति लगाने की घोषणा की।

     

    हर घर तिरंगा अभियान में रामगंज मंडी रिकॉर्ड बनाएगा आगामी 15 अगस्त से पूर्व देश भर में चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान में रामगंज मंडी के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और रिकॉर्ड स्तर पर घर-घर तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाएंगे।

    आज यहां रामगंज मंडी नगर पालिका के सभागार में स्थानीय निवासियों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और तिरंगे का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा रहे हैं। तिरंगा हमारे लिए बेहद महत्व रखता है। देश के प्रति सम्मान प्रकट करने और राष्ट्र भावना का प्रदर्शन करने के लिए 15 अगस्त से पूर्व रामगंज मंडी में घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा । मंत्री दिलावर ने इसके लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करने के निर्देश भी दिए ।

    मन की बात कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश गोयन, नगर पालिका ने निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष महेंद्र सामरिया,पूर्व पार्षद शिवराज मीणा,श्रीमती वर्षा जैन,भाजपा नेता नितिन शर्मा,बबलू सामरिया,श्रीमती,नीहारिका चौहान,ममता छंदक,अनुसूइया नागर,धन कंवर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    निजी विवि खोलना हुआ अब आसान
    Next Article
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचट के भवन विस्तार कार्य का किया भूमि पूजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment