Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया निर्माणधीन 8 लेन टनल का अवलोकन,इसी माह से शुरू करने की है योजना

    3 days ago

    कोटा! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज कोटा से होकर दिल्ली मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर निर्माण अधीन टनल का अवलोकन किया! 

    भारत की सबसे चौड़ी इस 8 लेन टनल का एक तरफ़ा यातायात का शुभारंभ शीघ्र ही होना है! 

    रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के चेचट से शुरू होकर गोपाल पूरा माता जी के पास 5 किलोमीटर पहाड़ के नीचे से निकल रही ये टनल देश की सबसे बड़ी और चौड़ी टनल है!

    8 लेन की ये सडक मुंबई वडोदरा दिल्ली एक्सप्रेस-वे का हिस्सा है जो मुकुंदरा टाइगर रिज़र्व को बाई पास करती है!

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का काफिला आज पुलिस एस्कॉर्ट की अगुवाई में इस टंनल से निकला! यह टनल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है जो यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाएगा! टनल का एक तरफ का हिस्सा लगभग पूरा होने को है! दूसरे हिस्से का भी काम तेज गति से चल रहा है! टनल मे हर आधा किलोमीटर की दूरी पर आपात निकास द्वार बनाये गए है! कुल 9 आपात निकास द्वार है! टनल मे ऑक्सीजन आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था एवं अग्निशमन उपकरण भी लगाए गए है! इस टनल के शुरू होने के बाद वाहन चलको को बड़ी राहत मिलेगी तथा हर रोज़ के दरा की नाल मे जाम और सडक दुर्घटनाओ से से छुटकारा मिलेगा! 

    कल शनिवार को रामगंजमंडी से कोटा लौटते समय जाम मे एक एम्बुलेंस के फस जाने की घटना के बाद मंत्री ने एम्बुलेंस को अपने सुरक्षा काफिले मे लेकर एस्कर्ट करते हुए जाम से निकला था! उस के बाद इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल से मंत्री मदन दिलावर ने चर्चा की थी और इस टनल को चालू करने को लेकर पूछा था! परियोजना निदेशक ने इसी माह इस टनल को एक तरफ से शुरू करने की बात कही थी! इसी को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने आज इस टनल का अवलोकन किया!

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षक का जीवन दूसरों के लिए आदर्श ऐसे में नैतिक मूल्य बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी-शिक्षा मंत्री
    Next Article
    8th Pay कमीशन की फाइनल ड्राफ्ट मीटिंग , 10 बड़ी मांगे दिया ज्ञापन, देखें Letter | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment