Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सद्बुद्धि यज्ञ व श्री हनुमान चालीसा का आयोजन शिक्षा संकुल जयपुर पर किया गया

    1 hour ago

    आज 8 मई, जयपुर शुक्रवार को शिक्षा संकुल जयपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया

    राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में मनमानी कटौती को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताते हुए चरण वध तरीके से आंदोलन की घोषणा की गई है

     प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्म ने कहा की राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक हैं संगठन के न्यायाधिकरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश मीणा हाटवाल ने बताया की अधिकारियों द्वारा बिना नियम के अवकाश कटौती करना अनुचित हैं उन्होंने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लिए जाने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है।

    संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों को ग़ैर शैक्षणिक कार्यो में लगाए जाने का विरोध करते हुए विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग की हैं संस्कृत शिक्षा महामंत्री अमित योगी ने बताया की आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया 

     द्वितीय चरण में सभी उपखंडअधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया तृतीय चरण में 20 अप्रेल को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ।

    जैप जिलाध्यक्ष कुलजीत सिंह एवं कैलाश मीना ने बताया की अगले चतुर्थ चरण में 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी संगठन के आह्वान पर प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को सद्बुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया है उसी क्रम में आज शिक्षा संकुल जयपुर में कार्यक्रम संपन्न हुआ

    सद्बुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ में सम्मलित पदाधिकारी सियाराम शर्मा महेंद्र सिंह नवीन कुमार शर्मा,मुकेश मीणा,अमित योगी,रामचंद्र निर्वाण, परमानंद बुनकर,राजेंद्र पारीक ,कैलाश मीणा अमित कुमार मीणा ,दीपक खांडा , विभा शर्मा, मंजू मीणा, सुरेखा यादव, लक्ष्मी यादव,संगीता जैन,ओमकला राजबाला, सुनीता फुलवरिया सु,मन देवी राजेंद्र पारीक,कुशाल तिवाड़ी, रामअवतार मीना, बृजेश शर्मा ,राजकुमारी शर्मा, दुलीचंद शर्मा, कल्पना शर्मा ,डेजी तिवाड़ी ,मंजू यादव, शशि वर्मा ,कल्पना मीणा अंजू मेहरा , सुमीता यादव, रेनू माहुर ,रंजन रहारिया ,महेश चंद्र मीणा ,राकेश कुमार शर्मा ,राधेश्याम मीणा, सत्यनारायण शर्मा ,वी एस राठौड़,कैलाश नारायण ,रामकुमार सांगवा ,कल्याण सिंह मीणा कोमल शर्मा ,महेश गोठवाल ,प्रताप सिंह चौहान, रामचंद्र सिंह, शिव शर्मा ,सचिन शर्मा ,रेखा बजाज, प्रियंका कपूर ,हेमंत कुमार जांगिड़ एवं संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

    Click here to Read More
    Previous Article
    इंटर कॉलेज कॉम्पिटिशन “राज्य 2026” का शानदार आगाज

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment