Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता दिवस पर समारोह पूर्वक मनायी

    59 minutes ago

    जयपुर। महाराव शेखाजी की 593वीं जयंति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी मंगलवार को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता दिवस के रूप में श्री भवानी निकेतन पीजी महाविद्यालय सेमीनार हॉल (सीकर रोड) जयपुर पर समारोह पूर्वक मनायी गई। शेखावाटी के संस्थापक, इतिहास पुरुष, नारी सम्मान के रक्षार्थ प्राणोत्सर्ग करने वाले महाराव शेखाजी की जयंति पर सभी जाति-धर्म एवं सम्प्रदाय के प्रबुद्धजन, छात्र, छात्राएँ एवं आम नागरिकों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन सम्पत सिंह धमोरा, सचिव, महाराव शेखा संस्थान ने करते हुए बताया कि इस अवसर पर विद्वानों द्वारा चर्चा एवं भजन गायिका सहायक प्रो0 गरिमा कुमावत द्वारा सर्वधर्म सम्भाव पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। इनके साथ तबले पर संगत सुनिल सिंह तंवर ने दी। सर्वधर्म प्रार्थना में हाफिज मंजूर साहब, उपाध्यक्ष, जमियत उलेमा हिन्द राजस्थान ने कुरान के भाई-चारे का संदेश, फादर विजयपाल द्वारा बाईबिल के माध्यम से ईश्वर का संदेश, सहायक प्रो0 गरिमा कुमावत ने गीता में वर्णित कर्म की महत्ता बताते हुए सनातन धर्म की व्याख्या, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता के क्रम में उद्बोधन दिया। महाराव शेखाजी का 12 वर्ष की अल्पायु में राजतिलक होने के पश्चात् 52 अजेय युद्ध लड़ते हुए 360 गांव के विशाल भू-भाग की स्थापना की, जो शेखावाटी के नाम से जाना जाता है। महाराव शेखाजी की पहचान देश एवं प्रदेश में अजेय योद्धा के साथ-साथ धर्म सहिष्णु व्यक्तित्व, जातियों में आपसी प्रेम की अलख जगाने वाले तथा नारी के सम्मान के रक्षार्थ प्राणोत्सर्ग करने वाले महामानव के रूप है। वर्तमान में भी धर्म सहिष्णुता, जातिय प्रेम एवं नारी सम्मान आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक है। इस अवसर पर महाराव शेखा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के संरक्षक स्व0 श्री जालिम सिंह जी आसपुरा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में महावीरसिंह सरवड़ी, क्षत्रिय युवक संघ, महाराव शेखा संस्थान के जयपुर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जेरठी, श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के नगेन्द्र सिंह बगड़ अध्यक्ष, महेन्द्रसिंह जैसलाण उपाध्यक्ष, सुदर्शन सिंह सुरपुरा सचिव, श्याम सिंह मंढा कोषाध्यक्ष, जनरल कॉउन्सिल सदस्य राजेन्द्र सिंह झाड़ली, शोभ सिंह आसपुरा एवं दहेज विरोधी क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष गणपतसिंह राठौड, सुरेन्द्रसिंह ढंढार, राजेन्द्र सिंह शेखावत आर.ए.एस. (रिटा.), डॉ0 संजय सिंह, कैप्टन नरेन्द्र सिंह चिंचडोली, शिक्षण संस्थाओ ं के प्रि ंसीपल सहित जयपुर शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवम् सभी जाति समुदाय वर्ग के लोगो ं ने भाग लिया। इस अवसर पर ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहीं ये’’ भजन की सुन्दर प्रस्तुती दी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कर्मचारियों को दीपावली का पूरा बोनस नगद दिया जाएं-- विपिन प्रकाश शर्मा
    Next Article
    साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक एकता दिवस पर समारोह पूर्वक मनायी, लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment