Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्किल ट्रेनिंग से रोजगार की राह आसान” — यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के बीसीए विद्यार्थियों को मिले जॉब ऑफर लेटर

    3 hours ago

    स्किल ट्रेनिंग से रोजगार की राह आसान” — यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के बीसीए विद्यार्थियों को मिले जॉब ऑफर लेटर

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के बीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने कौशल आधारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर विभिन्न कंपनियों से जॉब ऑफर लेटर प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एमसीसी (MCC) अंडर CII फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कुल 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले माह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। 15 दिनों तक प्रतिदिन 3 घंटे चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को एडवांस एक्सेल ,कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू तकनीक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं कॉर्पोरेट व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर गौरव उपाध्याय द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने हेतु व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।

    प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों से जॉब ऑफर लेटर प्राप्त हुए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का सफल समन्वयन बीसीए विभागाध्यक्ष निलेश शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के इंडस्ट्री ओरिएंटेड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनकी रोजगार क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।

    विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में स्किल आधारित शिक्षा और इंडस्ट्री ट्रेनिंग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने छोड़ी पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा
    Next Article
    नीट परीक्षा विश्वसनीय और पारदर्शी होनी चाहिए : नितिन कुकरेजा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment