Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय: 25 अप्रैल को आयोजित होगा 35वां दीक्षांत समारोह

    2 days ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय: 25 अप्रैल को आयोजित होगा 35वां दीक्षांत समारोह

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन देंगे दीक्षांत व्याख्यान, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे अध्यक्षता

    जयपुर। प्रदेश के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक राजस्थान विश्वविद्यालय में आगामी 25 अप्रैल, 2026 को 35वां दीक्षांत समारोह भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस गौरवशाली अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान कर उनके शैक्षणिक परिश्रम को सम्मानित किया जाएगा।

    देश और प्रदेश की प्रमुख हस्तियां होंगी सम्मिलित

    विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, समारोह के मुख्य अतिथि और दीक्षांत व्याख्यान देने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जयपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे करेंगे।

    समारोह में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी गरिमामय रहेगी, जिनमें:

     राधा मोहन दास अग्रवाल: सांसद, राज्यसभा।

     प्रेमचन्द बैरवा: उप मुख्यमंत्री तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार।

    आयोजन का विवरण और समय

    कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा और सीनेट व सिंडीकेट के सदस्यगण कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समारोह का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

     दिनांक: शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी, विक्रम संवत् 2083)

     समय:प्रातः 10:30 बजे

     स्थान: कन्वोकेशन सेंटर, राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर, जयपुर

    शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव

    दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति का भी परिचायक है। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थियों को उनकी उपाधियां आवंटित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु और कुलसचिव ने दीक्षांत समारोह को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है, जो सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और प्रोटोकॉल का समन्वय कर रही हैं।

    राजस्थान विश्वविद्यालय, जिसने नैक (NAAC) द्वारा A+ ग्रेड (CGPA 3.40) प्राप्त किया है, इस आयोजन के माध्यम से अपनी उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और गौरवशाली परंपरा का प्रदर्शन करेगा। कन्वोकेशन सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य, अधिकारी और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति प्रार्थनीय है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    RUHS: पैरामेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
    Next Article
    India पर Modi का सबसे बड़ा आरोप! Rahul, Akhilesh, Mamata & Stalin ने भी खोला मोर्चा ! | Yugcharan

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment